Allu Arjun की Pushpa ने Yash की KGF 2 को चटाई धूल, Imdb की Most Anticipated Movies लिस्ट में कब्जाया पहला नंबर
वैसे तो इस साल में कई सारी फिल्में रिलीज होंगी लेकिन कुछ चुनिंदा फिल्में ही हैं जिन्हें लेकर फैंस एकदम बेकरार हैं। ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस एकदम बेसब्र हैं। फिल्मी डेटाबेस वाली दुनिया की टॉप साइट्स में से एक आईएमडीबी (Imdb) ने ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। आईएमडीबी ने साल 2021 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में टॉप 3 में एक भी बॉलीवुड फिल्म नहीं है।
इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में तेलुग स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) ने बाजी मारी है। वहीं दूसरे नंबर पर तेलुगु स्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) है। 'बाहुबली' स्टार प्रभास की फिल्म 'राधे-श्याम' तीसरे नंबर पर है। जहां पुष्पा को 28.5% वोट मिले हैं। वहीं केजीएफ 2 को कुल 25% वोट मिले हैं। तीसरे नंबर के लिए राधे-श्याम को 8.3% वोट मिले हैं। देखिए केजीएफ 2 का टीजर...
चौथे नंबर पर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'मरक्कर' है जिसे 7.1% वोट मिले हैं। इसी लिस्ट में पांचवें नंबर पर फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' (Toofan) है। यह फिल्म लिस्ट की टॉप बॉलीवुड फिल्म है। 6ठे नंबर पर तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) है। इसे 6.4% वोट्स मिले हैं। इसके बाद क्रमश: कर्मा, अतरंगी रे, गंगूबाई काठियावाड़ी और बेल बॉटम 7वें, 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर हैं। आपको बता दें कि ये आंकड़े बदलते रहते हैं। बात करें केजीएफ 2 की तो इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि फिल्म के टीजर को ही करीब 194 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये अब तक का सबसे अधिक देखा गया टीजर बन चुका है। वहीं पुष्पा के इंट्रोडक्शन टीजर को को लोगों ने खासा पसंद किया है। इससे साबित होता है कि आने वाला समय बॉलीवुड के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। वैसे आप किस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...
मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट (28 जून दोपहर 3 बजे)from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gZCHFo
https://ift.tt/3A9FfYX
Comments
Post a Comment