Entertainment News Of The Week: Rakhi Sawant ने KRK को बताया झूठा, Sooryavanshi की रिलीज डेट आई सामने

Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के सई सितारे किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहे। इन घटनाओं का असर सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ की पैनी निगाह इन खबरों पर बनी रहती है ताकि आपसे कोई खबर न छूट जाए। हर हफ्ते शनिवार के दिन बॉलीवुड लाइफ आपको इंडस्ट्री की बड़ी और खास खबरों के बारे में जानकारी देता है। इस हफ्ते भी हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सलमान खान पर फिर भड़के कमाल आर खान

सलमान खान से पंगा लेने के बाद भी केआरके अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में केआरके ने दावा किया है कि उन्होंने सलमान खान की सारी वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दी है। सलमान खान को टैग करते हुए केआरके ने लिखा, प्यारे सलमान खान मैंने अपनी मर्जी से सारे वीडियो हटा दिये हैं। मैं आपको और आपके फैंस को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। ये बात भी सच है कि मैं आपके खिलाफ अदालत में केस लड़ता रहूंगा।

केआरके पर भड़कीं राखी सावंत

सलमान खान से पंगा लेने वाले केआरके पर अब राखी सावंत का गुस्सा फूट गया है। एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने केआरके की पोल खोलकर रख दी है। राखी सावंत ने कहा, केआरके एक नंबर का झूठा है। वो हमेशा कहता है मेरी पैंट्स अमेरिका से और दूध स्विटजरलैंड से आता है। मुझे ये बात पता है कि लोखंडवाला से 750 रुपये में खरीद के लाता है, वही पैंट रोजाना पहनता है। उसकी बात पर यकीन मत करो।

शाहरुख खान ने शुरू की फिल्म पठान की शूटिंग

कोरोना का कहर कम होते ही मेकर्स ने दोबारा पठान की शूटिंग शुरू करने का फैसला लिया है। फिल्म पठान के सेट से शाहरुख खान की कार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरें देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि शाहरुख खान पठान की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फैन का बनाया एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस दिन रिलीज होगी सूर्यवंशी

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि सूर्यवंशी के मेकर्स स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कमद रखने की सोच रहे हैं। सूर्यवंशी देशभक्ति के रंग में लिपटी फिल्म है, जिस कारण मेकर्स को इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आएंगे।

निकिता रावल ने एक शख्स के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा निकिता रावल ने एक लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो हर इवेंट में उनका पीछा कर रहा था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपने चौकीदार के माध्यम से उसे चेतावनी दी है लेकिन उसने पीछा करना बंद नहीं किया। इसलिए मजबूर होकर उन्हें शिकायत करनी पड़ी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2U4JtR4
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म