'Naandhi' के हिंदी रीमेक के लिए Ajay Devgn ने Dil Raju संग मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई पक्की
Ajay Devgn Announces Hindi Remake of Telugu Hit 'Naandhi': बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने 2021 की तेलुगु भाषा की क्राइम कोर्टरूम ड्रामा 'नंधी' (Naandhi) के हिंदी रीमेक की घोषणा आर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा करते हुए बताया है कि वो इस फिल्म को साउथ के जाने-माने निर्माता दिल राजू (Dil Raju) के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।
अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सभी के साथ एक इम्पोर्टेन्ट स्टोरी साझा करने का समय आ गया है! दिल राजू प्रोडक्शन्स और अजय देवगन फिम्ल्स मिलकर तेलुगु हिट 'नंदी' के हिंदी रीमेक का निर्माण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! अजय ने यह भी बताया कि फेमस साउथ फिल्म निर्माता दिल राजू इस रीमेक को बैंकरोल करेंगे। 'नंधी' फिल्म सूर्य प्रकाश (अल्लारी नरेश) का जीवन को फॉलो करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक विचाराधीन कैदी जिस पर हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है अपने फैसले का इंतजार कर रहा है।
19 फरवरी 2021 को रिलीज हुई 'नंधी' को पॉजिटिव रिव्युज मिले थे। अल्लारी नरेश के अलावा फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, प्रियदर्शी, हरीश उथमन, विनय वर्मा और प्रवीण सहायक जैसी कई कलाकार लीड रोल में नजर आए थे।
अजय देवगन डिज़्नी+ हॉटस्टार की 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के साथ अपने वेब डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। अजय देवगन इस फिल्म में एक इंटेंस और धांसू पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगे। इस सीरीज की घोषणा करते हुए उन्होंने इसे "क्राइम थ्रिलर ऑफ द ईयर" कहा है।
इस फिल्म के अलावा फैंस अजय देवगन की फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में बोनी कपूर द्वारा निर्मित 'मैदान' भी शामिल है। अमित रवींद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के वास्तुकार के रूप में माना जाता था। अजय देवगन के साथ लीड रोल में प्रियामणि भी नजर आएंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3qo6TwO
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment