Shraddha Kapoor और Rohan Shrestha की इस दिन होगी शादी? कजिन Priyaank Sharma ने किया बड़ा खुलासा 'हम तैयारियों में लगे...'
Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha will get married: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) काफी लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाह है कि श्रद्धा कपूर मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन फैमिली और फ्रेंड्स के मनाया था। यही नहीं श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर मालदीव में उनके साथ रोहन श्रेष्ठ भी मौजूद थे, जिसके बाद फैंस ने दावा किया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की अफवाह चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर उनके कजिन प्रियांक शर्मा ने भी बड़ा खुलासा किया है।
प्रियांक शर्मा ने हाल ही में श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में सवाल किए जाने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। प्रियांक ने इंडिया डॉट कॉम को बताया, 'मैं अभी कोई कमेंट नहीं कर सकता हूं, मैं क्या बोलूं यार। अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। जबकि श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है)। अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी।' दोनों में से किसी ने भी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर खुलकर बात नहीं की है।
बताते चलें प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शाजा मोरानी की शादी के दौरान श्रद्धा को उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहन के साथ देखा गया था। इस शादी के अलावा दोनों को कई जगह पर स्पॉट किया जा चुका है। वर्कफ्रंट की बात करें, तो श्रद्धा कपूर काफी दिनों से लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दिखाई देंगे। दोनों की इस फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3js3Y4q
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment