Hungama 2 फ्लॉप होने से ठंडा नहीं पड़ा Meezaan Jaffrey का करियर, अब हाथ आई ये हिट फिल्म
बॉलीवुड में कई साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं। इनमें जर्सी, यूटर्न, मास्टर, रत्सासन और दृश्यम 2 समेत कई सारी फिल्में शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ओह माय कडावुले (Oh My Kadavule) है। इसके रीमेक का ऐलान इसी साल फरवरी के महीने में फिल्ममेकर उमेश शुक्ला ने किया था। अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म में लीड रोल के लिए एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) को चुना गया है।
फिल्म के रीमेक का डायरेक्शन भी पुरानी फिल्म के डायरेक्टर अश्वथ मारीमुथु करेंगे। पुरानी फिल्म में अशोक सेल्वन, रितिका सिंह और विजय सेतुपित ने किरदार निभाए थे। खबरें हैं कि इस रोमांटिक फैंटसी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और शालिनी पांडे को भी अप्रोच किया गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर जबरदस्त तरीके से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर के महीने से शुरू हो सकती है। मेकर्स फिल्म को अगले साल दर्शकों के सामने रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
वहीं अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ओत्था सेरुप्पु साइज 7 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनिल कपूर के भी नजर आने की खबरें हैं। इसके अलावा अनिल कपूर दसवीं और बॉब विश्वास में भी नजर आएंगे। मीजान जाफरी हाल ही में हंगामा 2 में नजर आए हैं। ये फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म है और ओटीटी पर एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, आशुतोष राणा समेत कई सारे स्टार्स हैं। वैसे आप मीजान जाफरी की नई फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए और यहां देखिए पुरानी ओह माय कडावुले का ट्रेलर...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ykCv8Q
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment