Kabir Khan के बयान पर Manoj Muntashir का पलटवार, वीडियो जारी कर मुगलों को बता दिया- डकैत

फिल्म डायरेक्टर कबीर खान का हालिया विवाद खासा चर्चा में है जिसमें कबीर ने मुगलों को राष्ट्र निर्माता बताया था। इस पर लोगों ने उन्हें खासा ट्रोल किया। अब कबीर खान (Kabir Khan) के बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) के भी एक बयान पर विवाद हो रहा है। मनोज ने एक वीडियो जारी कर मुगलों को 'डकैत' बता दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया दो खेमों बंट गया है। एक तरफ लोग मनोज से माफी की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर के लोग मनोज के समर्थन में #ISupportManojMuntashir हैशटैग ट्रेंड करवा रहे हैं।

दो दिन पहले 'केसरी' और 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए हिट गीत लिखने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। मनोज ने ये वीडियो 'आप किसके वंशज हैं?' टाइटल से शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में मनोज मुंतशिर कहते हैं कि देश का ब्रेनवॉश किया गया है और सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे 'डैकतों' के नाम पर रखा गया है। ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका खासा विरोध हो रहा है। देखिए मनोज का वायरल वीडियो...

इससे पहले कबीर खान ने फिल्मों में मुगलों को गलत रूप में दिखाने को लेकर नाराजगी जताई थी। कबीर ने कहा था कि फिल्मों में मुगलों को हमेशा हत्यारा और क्रूर शासक के तौर पर दर्शाया जाता है। जबकि असल में तो वे राष्ट्र निर्माता थे। उनके इस बयान पर भी खासा विवाद हुआ और कई सेलेब्स समेत आम लोगों ने कबीर को जमकर सुनाया। अब वही सब मनोज मुंतशिर के साथ भी हो रहा है। वैसे आप इस पूरे मामले में किसके साथ खड़े हैं? मनोज मुंतशिर के साथ या फिर कबीर खान के साथ, हमें कमेंट करके जरूर बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3DxBVbY
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म