Shraddha Kapoor कथित बॉयफ्रेंड Rohan Shrestha संग जल्दी रचाएंगी ब्याह? मौसी Padmini Kolhapure ने खोला राज
Are Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha are marring in 2022: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) संग अफेयर की खबरों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। इन दोनों ने भले ही अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। बावजूद इसके इनकी शादी को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब हाल में श्रद्धा कपूर और रोहने श्रेष्ठा की शादी को लेकर अदाकारा की मौसी और दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) का एक बयान सामने आया है। बॉलीवुड लाइफ की सहयोगी वेबसाइट इंडिया.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक ने इस बारे में अपनी बात रखी है।
जब प्रियांक से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ यही कहूंगा कि नो कमेंट्स, मैं क्या बोलूं यार। लेकिन हां, अगर आप इसे देखना चाहो तो वास्तव में शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। ज्यादा से ज्यादा शादियां होनी चाहिए। क्यों नहीं।’ इसके बाद जब एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से इसा बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शादी, वाह। ये अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी।’
बचपन के दोस्त हैं रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा कपूर
फिल्म स्टार श्रद्धा कपूर और सेलिब्रेटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा बचपन के दोस्त हैं। यही वजह है कि इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। जिसकी वजह से इनके अफेयर की चर्चाएं अक्सर आम होती रहती है। एक्ट्रेस बीते दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा संग छुट्टियां बिताने मालदीव भी गई थी। हालांकि अपने रिश्ते को इन्होंने अभी तक नहीं स्वीकारा है। इस बीच फिल्म स्टार श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर मीडिया को दिए इंटरव्यू में साफ कर चुके हैं कि वो अपनी बेटी की शादी उसी से करेंगे जिससे वो करना चाहेंगी। शक्ति कपूर ने इंटरव्यू में कहा था कि ये दोनों बचपन के दोस्त हैं। उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपने दोस्त रोहन श्रेष्ठा के साथ रिश्ते को लेकर कितना गंभीर हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/38jghts
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment