Ayyappanum Koshiyum के रीमेक में नहीं दिखेंगे Abhishek Bachchan, नहीं बन पाई John Abraham संग जोड़ी

Abhishek Bachchan will not work with John Abraham in Ayyappanum Koshiyum Remake: कुछ समय पहले ऐलान किया गया था कि साउथ की सुपरहिट फिल्म अय्यपनम कोशियुम का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा। इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहिम (John Abraham) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के नाम पर मुहर लगाई गई थी। दावा किया गया था कि पृथ्वीराज का रोल अभिषेक बच्चन करेंगे। वहीं बीजू मेनन का रोल जॉन अब्राहम निभाने वाले थे। इसी बीच साल 2020 में आई मलयालम भाषा की हिट फिल्म अय्यपनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum) के हिंदी रीमेक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म अय्यपनम कोशियुम ते हिंदी रीमेक से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का पत्ता साफ हो चुका है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अय्यपनम कोशियुम में अब अभिषेक बच्चन नहीं नजर आएंगे। हालांकि अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहिम के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित थे। वह बात अलग है कि मेकर्स से बात न बन पाने की वजह से अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है।

अभिषेक बच्चन को उम्मीद है कि आने वाले समय में वो जॉन अब्राहिम के साथ दोबारा काम जरूर करेंगे। फिलहाल टीम अभिषेक बच्चन के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है। बता दें फिल्म अय्यपनम कोशियुम डायरेक्शन की जिम्मेदारी मिशन मंगल फेम डायरेक्टर जगह शक्ति को दी गई है। फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होगी।

अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहिम ने फिल्म दोस्ताना में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही फैंस अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहिम की जोड़ी को दोबारा देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अय्यपनम कोशियुम से अभिषेक बच्चन के रिप्लेस होने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

अय्यपनम कोशियुम के तेलुग रीमेक पर भी चल रहा है काम

बता दें तेलुग भाषा में भी फिल्म अय्यपनम कोशियुम का रीमेक बनाया जाएगा। इस रीमेक में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के साथ राणा दग्गुबती (Rana Daggubati) की जोड़ी नजर आएगी। खबर है कि फिल्म अय्यपनम कोशियुम के तेलुग रीमेक में 'द फैमिली मैन 2' स्टार रवींद्र विजय की भी एंट्री हो गई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zrGa6d
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म