एक्ट्रेस Nusrat Jahan के घर गूंजी किलकारी, दिया एक प्यारे से बेटे को जन्म

Nusrat Jahan Blessed With A Baby Boy: गुरुवार का दिन बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और उनके फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया। नुसरत जहां मां बन गई हैं और गुरुवार (26 अगस्त) को नुसरत ने एक बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नुसरत और उनका नवजात दोनों स्वस्थ हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि नुसरत को बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) अस्पताल लेकर गए थे। कुछ महीने पहले ही नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।

नुसरत के मां बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस खासे एक्साइटेड हैं और नुसरत को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। खबरें हाल ही में नुसरत तब चर्चा में आई थीं जब उनके अपने पति निखिल जैन से अलग होने की खबरें आई थीं। नुसरत ने कहा कि निखिल से उनकी शादी विदेश में हुई थी और इस वजह से उनकी शादी अवैध है। इस साल नुसरत ने अपने रिश्ते को लेकर खासी चर्चा में रहीं। वहीं नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुद निखिल भी हैरान रह गए थे। निखिल जैन ने कहा था कि ना तो उन्हें नुसरत की प्रेग्नेंसी के बारे में पता है और ना ही ये बच्चा उनका है।

निखिल जैन ने ये भी कहा था कि वो नुसरत के बच्चे के पिता नहीं हैं क्योंकि तो तो काफी दिनों से नुसरत से दूर रह रहे हैं। इतना ही नहीं निखिल ने नुसरत पर धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया था। निखिल ने कहा कि उन्होंने नुसरत का होम लोन उतारने के लिए लाखों रुपये एक्ट्रेस को दिए थे। रिपोर्ट्स ऐसी भी थीं कि नुसरत ने बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता की वजह से निखिल से रिश्ता खत्म किया था। इसके बाद दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। टीम बॉलीवुड लाइफ की ओर से भी नुसरत जहां को ढेर सारी शुभकामनाएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3sMtLaF
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म