Sara Ali Khan के हाथ लगी Bhoot Police डायरेक्टर की फिल्म!! इस हीरो संग करेंगी रोमांस

Sara Ali Khan doing Bhoot Police's next: डायरेक्टर पवन कृपलानी (Pawan Kripalani) इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म भूल पुलिस (Bhoot Police) के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी की कम्पनी टिप्स के अंतर्गत हुआ है। भूत पुलिस की रिलीज के बाद पवन कृपलानी अपनी अगली फिल्म रमेश तौरानी के बैनर के लिए ही बनाएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘रमेश तौरानी ने अपनी अगली फिल्म पवन के साथ बनाने का फैसला लिया है। फिल्म के विषय को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसमें सारा अली खान लीड किरदार में दिखाई दे सकती हैं। सारा अली खान नई पीढ़ी की नम्बर 1 हीरोइन हैं, जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। दर्शकों उनकी फिल्में देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। पवन की फिल्म में सारा एकदम फिट हैं, जिस कारण रमेश तौरानी ने उन्हें साइन करने का मन बनाया है। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आ सकते हैं।’

निर्माता रमेश तौरानी ने बताया है, ‘इन दिनों हम फिल्म की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। हम फिल्म के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी तब कह सकते हैं, जब चीजें फाइनल हो जाएंगी।’

अगर सारा अली खान की बात करें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और सिम्बा से वो युवाओं के दिलों की धड़कन बन गई। सारा अली खान की लव आजकल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इन दिनों वो सोच समझकर फिल्में साइन कर रही हैं। यही कारण है कि वो किसी ए-लिस्ट एक्टर की जगह विक्रांत मैसी के अपोजिट फिल्म साइन कर रही हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से दर्शकों की पसंद में भारी बदलाव आया है। अब दर्शक कंटेंट बेस्ड फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान और पवन कृपलानी की यह फिल्म इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mvZWtL
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म