Tiger 3: अपने भतीजे Nirvaan Khan के साथ रुस की सड़कों पर घूमते दिखे Salman Khan

Tiger 3 Star Salman Khan shares a Photo with his nephew Nirvaan Khan from Russia: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान रूस में अपनी कोस्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। बीते हफ्ते ही सलमान खान ने रूस के लिए उड़ान भरी थी। ऐसे में फिल्म के सेट से लगातार सलमान खान और कटरीना कैफ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर करके सनसनी मचा दी है। इस तस्वीर में सलमान खान भतीजे निर्वाण खान (Nirvan Khan) के साथ रूस की सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'चाचा भतीजा...।' तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि सलमान खान की ये तस्वीर रूस की है। हालांकि सलमान खान ने तस्वीर की लोकेशन के बारे में कुछ नहीं लिखा है। सलमान खान और निर्वाण खान की ये तस्वीर लगातार फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

फैंस को चाचा भतीजे की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। यही वजह है जो सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निर्वाण खान ने फिल्म 'टाइगर 3' से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में निर्वाण खान बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं।

देखें सलमान खान और निर्वाण खान की तस्वीर-

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सलमान खान 'टाइगर 3' के अलावा 'कभी ईद कभी दिवाली', 'किक 2' और 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दिखाई दिए थे। सलमान खान की ये फिल्म मई 2021 में रिलीज की गई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3yuv7rI
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म