प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Priyanka Chopra shared holiday pictures: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते व्यस्त थी। प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को शूट करने के चलते परिवार से दूर थी और उन्हें मिस कर रही थी। बीते वीकेंड उन्होंने काम से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया और उसमें कामयाब भी रही। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक वीकेंड की तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, उनमें वो अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार इन तस्वीरों की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। देसी गर्ल ने जो फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, उनमें वो बिकिनी पहनकर धूप सेकती नजर आ रही है। एक फोटो में तो निक जोनास अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के शरीर को छुरी और कांटे से काटते भी नजर आ रहे हैं।

देसी गर्ल की ये फोटोज देख फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा के मजे लेते हुए कुछ फैंस लिख रहे है कि वो विदेश जाकर अपने संस्कार भूल गई है तो वहीं कुछ लोग उनकी और निक की जुगलबंदी की तारीफ भी कर रहे हैं। तारीफ करने वाले फैंस का कहना है कि दोनों जिस तरह से मस्ती करते दिख रहे हैं, उससे इनके बीच की शानदार केमिस्ट्री नजर आती है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra Holiday Pics, Priyanka Chopra Instagram Pics, Bollywood News, Bollywood Gossip, Entertainment News

अगर प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही फरहान अख्तर की नई फिल्म में दिखेगी, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। फरहान अख्तर ने हाल में ही अपनी इस फिल्म का ऐलान किया है। वैसे आपको निकयंका के लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2WB78dz
https://ift.tt/3ztsjwn

Comments

Popular posts from this blog

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म