सितम्बर से शुरू होगी Shah Rukh Khan की एक्शन थ्रिलर!! ये डारेक्टर बनाएगा पैन-इंडिया फिल्म
SRK to start Atlee's next in september: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने काफी लम्बे समय से अपनी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है। किंग खान के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं कि उनका पसंदीदा एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दे लेकिन ऐसा लग रहा है कि शाहरुख फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के मूड में हैं। खबरें हैं कि उन्होंने यशराज बैनर की पठान (Pathan) लगभग पूरी कर दी है और सितम्बर के महीने से वो अपनी नई फिल्म का आगाज करेंगे। शाहरुख खान की यह फिल्म साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) बनाएंगे।
मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि एटली ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग लोकेशन्स फाइनल कर ली हैं। शाहरुख खान सितम्बर के महीने से ही पुणे में एटली की फिल्म शुरू कर देंगे। शाहरुख खान और एटली जिस दिन अपनी फिल्म शुरू करेंगे, उसी दिन उसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। पुणे के अलावा एटली मुंबई और दुबई में भी शूटिंग करेंगे।
सूत्र ने मिड-डे को जानकारी दी है, ‘शाहरुख खान ने पठान का भारत शेड्यूल पूरा कर दिया है। अब फिल्म के निर्माता विदेश में शूटिंग करने का प्लान कर रहे हैं। इतने समय में शाहरुख खान ने एटली की फिल्म शुरू करने का फैसला लिया है। शाहरुख खान लगभग 10 दिनों तक एटली की फिल्म पुणे में शूट करेंगे। किंग खान और एटली की फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनाई जाएगी।’
फिल्म से सामने आई खबरों के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म में साउथ अदाकारा नयनतारा भी दिखाई देंगी। नयनतारा और एटली काफी अच्छे दोस्त हैं, इसीलिए दोनों ने इस फिल्म के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है। नयनतारा के अलावा शाहरुख खान की फिल्म में सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3DuP6ug
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment