विवाद के बीच Ram Gopal Varma का दूसरा वीडियो वायरल, मॉडल Inaya Sultana के साथ कर रहे नशे में धुत्त होकर डांस!
हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वे मॉडल और एक्ट्रेस इनाया सुल्ताना (Inaya Sultana) के साथ नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। ये वीडियो इनाया की बर्थडे पार्टी का था और इसमें राम गोपाल वर्मा इनाया के साथ बेहद अजीब तरीके का डांस कर रहे थे जिसे लोगों ने 'अश्लील' तक कह दिया। वीडियो में उनके डांस करने के तरीके पर लोगों ने सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें इतनी शराब नहीं पीनी चाहिए थी। ये वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उन्हें काफी भला-बुरा कहा और मामला इतना बढ़ा कि राम गोपाल वर्मा को सफाई तक देनी पड़ी।
अब उसी पार्टी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फिर से राम गोपाल वर्मा मॉडल इनाया के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद इनाया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही इनाया ने लिखा, 'मैं आधिकारिक तौर पर अपने और राम गोपाल वर्मा के इस वीडियो को शेयर करती हूं।' देखिए ये दूसरा वायरल वीडियो...
I officially share this video of mine and @RGVzoomin pic.twitter.com/gr80fFARnK
— Inaya Sultana (@inaya_sultana) August 25, 2021
साथ ही खुद राम गोपाल वर्मा ने भी इनाया के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे इनाया सुल्ताना के साथ नजर आ रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वायरल वीडियो में मेरी खूबसूरत डांसिंग पार्टनर इनाया सुल्ताना के साथ। देखिए राम गोपाल वर्मा का पोस्ट...
With the beautiful @inaya_sultana my dancing partner in the viral video pic.twitter.com/4jRGwn1Mh6
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 24, 2021
आपको बता दें कि जब पिछले वीडियो पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा हुआ तो राम गोपाल वर्मा ने सफाई दी थी। पुराने वीडियो को शेयर करते हुए RGV ने लिखा था कि वीडियो में दिखने वाला लड़का मैं नहीं हूं और न ही ये लड़की इनाया सुल्ताना है। मैं अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडेन की कसम खाता हूं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3sOsBeO
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment