रक्षाबंधन पर जेह को बहन इनाया से मिली किस, देखें तस्वीर

Inaaya kissed baby boy Jeh on Rakshabandhan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जेह खान (Jeh) ने सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बेटी इनाया के साथ अपना पहला रक्षाबंधन मनाया। सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जेह और इनाया की क्यूट तस्वीर शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है। जेह को पहले रक्षाबंधन पर इनाया की तरफ से राखी तो मिली ही साथ ही साथ इनाया ने जेह को किस करके सबके चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी। सोहा अली खान के द्वारा शेयर की गई तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं:

इनाया ने केवल अपने नन्हे भाई जेह के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया है। उन्होंने तैमूर अली खान की कलाई पर भी राखी बांधी। सोहा ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें इनाया तैमूर के हाथ पर राखी बांधती दिख रही हैं। इनाया और तैमूर लगभग एक ही उम्र के हैं, जिस कारण इन दोनों में भाई-बहन से ज्यादा दोस्तों वाला रिश्ता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर सोहा और सैफ इन दोनों के साथ ही पार्टी करते हैं। आप इनाया और तैमूर की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:

जब से करीना ने ऐलान किया है कि उनके बेटे का नाम जहांगीर है, तब से ही लोग खान परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। तैमूर के नाम के ऐलान से ही लोग करीना और सैफ से नाराज हैं, ऊपर से छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखकर दोनों ने फिर से लोगों का पारा चढ़ा दिया है। लोग करीना और सैफ से पूछ रहे हैं कि आकिरकार इन्हें मुगल बादशाहों के नाम ही क्यों मिलते हैं? क्या ये अपने बच्चों के नाम कुछ और नहीं रख सकते हैं?

अगर सैफ और करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दोनों के पास कई सारी फिल्में हैं, जिनके माध्यम से ये दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अपनी दूसरी डिलीवरी के बाद करीना फिर से बॉलीवुड में एक्टिव हो गई हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BdQMGz
https://ift.tt/3gv37hH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म