रिलीज से ऐन पहले Kangana Ranaut की फिल्म Thalaivii को लगा बड़ा झटका, इस राज्य में नहीं हो सकेगी रिलीज!

फिल्म एक्ट्रेस और 'क्वीन' के नाम से मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म थलाइवी (Thalaivii) 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर कंगना के फैंस खासे एक्साइटेड हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब महाराष्ट्र के फैंस के लिए एक सैड खबर आ रही है। खबरें हैं कि फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज होने में समय लग सकता है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी पूरी तरह से नहीं खुले हैं। थलाइवी की रिलीज तक भी खुलने की उम्मीद नहीं है। इतना ही नहीं, खबरें हैं कि सिनेमाघर फिल्म रिलीज होने के करीब 2-3 हफ्ते बाद खुलने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र सरकार अभी सिनेमाघर खोलने के मूड में नहीं है। इसका मतलब है कि फिल्म की कमाई पर खासा असर पड़ेगा। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देशभर में सिनेमाघर बंद रहे और धीरे-धीरे कम कैपेसिटी के साथ खोले गए। हालांकि महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र में अभी भी सिनेमाघर बंद हैं और लगता नहीं कि आगे भी खुलेंगे। हाल ही अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई तो सिनेमाघर बंद होने का प्रभाव उस पर भी पड़ा है। इसी तरह से कंगना की थलाइवी को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बात करें इस फिल्म की तो ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम स्व. जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है जिसमें कंगना राजनेता के किरदार में नजर आएंगी। कंगना का साथ देने के लिए फिल्म में अरविंद स्वामी हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना धाकड़, तेजस, इंदिरा गांधी बायोपिक और मणिकर्णिका रिटर्न्स जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना एक फिल्म भी बना रही हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में दिखेंगे। वैसे आप कंगना की फिल्म के लिए कितना एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए और यहां देखिए फिल्म का ये शानदार ट्रेलर....



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mN5jVy
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म