Ram Gopal Varma ने किया नशे में धुत्त होकर डांस तो Tiger 3 से सामने आया Salman Khan का फर्स्ट लुक, ये रहा बीते हफ्ते का Viral Content

बीते हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए। इनमें राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का नशे में धुत्त होकर बनाए गए वीडियो से लेकर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के सेट से सलमान खान (Salman Khan) का फर्स्ट लुक शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के नाम का टैटू गुदवाया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुईं। हमारी खास वीकली रिपोर्ट में देखिए बीते हफ्ते का सारा वायरल कंटेंट...

राम गोपाल वर्मा ने नशे में धुत्त होकर किया डांस!

बीते हफ्ते डायरेक्टर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का वीडियो खासा वायरल हुआ। इसमें राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस इनाया सुल्ताना के साथ 'अश्लील' डांस करते नजर आए। उनका वीडियो खासा वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में वे नहीं थे। हालांकि उसके एक दिन बाद ही इनाया ने उसी पार्टी का एक और वीडियो शेयर किया जो भी खासा वायरल हुआ। देखिए...

टाइगर 3 के सेट से सलमान खान का लुक

फिलहाल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग रूस में कर रहे हैं। वहां से सलमान का फर्स्ट लुक वायरल हुआ जिसमें सलमान खान ब्राउन कलर की दाढ़ी और मूछों में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया। फैंस ने कहा कि फिल्म पक्का 500 करोड़ का बिजनेस करेगी। देखिए सलमान खान का ये वायरल लुक...

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने गुदवाया टैटू

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने अपने 41वें जन्मदिन पर अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को भी एक बेहद प्यारा गिफ्ट दिया। एक्ट्रेस ने अपनी गर्दन पर अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया। इसका फोटो शिबानी ने अपने इंस्टा पर शेयर किया। ये खासा वायरल हुआ। इसके बाद कई लोगों ने कहा कि भाई, प्यार हो तो ऐसा हो।

प्रकाश राज की 'दूसरी' शादी की तस्वीरें

बीते हफ्ते साउथ फिल्म एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) और उनकी बीवी पोनी वर्मा (Pony Verma) की शादी को 10 साल पूरे हुए। इस खास मौके पर प्रकाश ने पत्नी के साथ सेलिब्रेशन किया। फिल्म स्टार ने ये खुलासा भी किया है कि उन्होंने अपने बेटे वेदांत के लिए दूसरी बार शादी रचाई है ताकि वो इसका गवाह बन सके। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुईं। देखिए...

मनोज मुंतशिर का वीडियो

बीते हफ्ते 'केसरी' और 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए हिट गीत लिखने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें वे मुगलों को डकैत बता रहे हैं। मनोज ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। मनोज ने इस वीडियो को 'आप किसके वंशज हैं?' टाइटल से शेयर किया था। इस वायरल वीडियो में मनोज मुंतशिर कहते हैं कि देश का ब्रेनवॉश किया गया है और सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे 'डकैतों' के नाम पर रखा गया है। ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका खासा विरोध हुआ। देखिए मनोज का वायरल वीडियो...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3sXNeW3
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म