बिना कुछ किए 300 करोड़ हो गया था Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama का बजट, आनन फानन में मेकर्स को रोकनी पड़ी फिल्म

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान की मचअवेटेड साइ-फाइ फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर आई। खबर थी कि मेकर्स ने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है। बात इतनी बढ़ गई कि फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) ने रविवार को एक बयान जारी कर फिल्म को लेकर फैल रही खबरों पर सफाई दी। रोनी ने कहा कि वे फिल्म को बंद नहीं कर रहे हैं बल्कि पोस्टपोन कर रहे हैं।

अब आ रही खबरों की मानें तो मेकर्स ने फिल्म के लगातार बढ़ते बजट को देखते हुए तुरंत रोक लगाई है। पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'अश्वत्थामा एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें महाभारत के अश्वत्थामा को भविष्य के सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाने वाला था। फिल्म को ग्रैंड स्तर पर बनाने की पूरी तैयारियां कर ली गईं। इसके लिए मेकर्स ने प्री प्रोडक्शन का काम शुरू किया और शानदार वीएफएक्स के लिए कई विजुअल स्टूडियोज से भी मुलाकात की। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो मेकर्स को अहसास हुआ कि फिल्म बजट को पार कर गई है। एक भी सीन शूट होने से पहले ही फिल्म का बजट 300 करोड़ को पार कर गया। इसलिए सबने मिलकर तय किया कि फिल्म को कुछ समय के लिए बंद किया जाए और फिर सिनेमाघरों की हालत ठीक होने पर ही शुरू किया जाएगा।'

वहीं अगर बात करें इस फिल्म की तो अश्वत्थामा में इस फिल्म में विकी और सारा के अलावा सुनील शेट्टी और जयदीप अहलावत के होने की भी खबरें हैं। फिल्म का डायरेक्शन उरी निर्देशक आदित्य धर करेंगे और वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रोनी स्क्रूवाला की है। वैसे आप इस फिल्म के बंद होने पर कितने निराश हैं? हमें कमेंट करके बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/38qqep9
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म