Top 5 Bollywood News of The Week: पिता बने Aparshakti Khurana, Nusrat Jahan के मां बनते ही पति ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के गलियारे में कई बड़ी खबरों ने लाइमलाइट बटोरी हैं। इस हफ्ते अदाकारा नुसरत जहां के मां बनने की खबर को लेकर खूब हंगामा मचा। वहीं दूसरी तरफ अपारश्क्ति खुराना, कबीर खान, जरीन खान और मनोज वाजपेयी जैसे सितारे अलग अलग वजहों से सोशल मीडिया पर छाए रहे। बॉलीवुड लाइफ हर हफ्ते आपको इन खबरों का ब्योरा हफ्ते के आखिर में देता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए पढ़े हमारी ये खास रिपोर्ट-

पिता बने अपारशक्ति खुराना

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) की पत्नी आकृति आहूजा (Aakriti Ahuja) ने आज ही बेटी को जन्म दिया है। अपारशक्ति खुराना ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी है। अपारशक्ति खुराना ने खुलासा किया है कि वो अपनी बेटी का नाम आरजोई रखने वाले हैं। लोग लगातार अपारशक्ति खुराना को पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

बेटे कै पैदा होते ही नुसरत जहां के पति ने तोड़ी चुप्पी

गुरुवार का दिन बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) मां बन गई हैं और गुरुवार (26 अगस्त) को नुसरत ने एक बेटे को जन्म दिया है। कुछ महीने पहले ही नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। इसी बीच नुसरत जहां के पति निखिल जैन ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं दोनों के अच्छे जीवन की कामना करता हूं। नुसरत के बच्चे को जिंदगी की सारी खुशियां मिले। मतभेद होने का ये मतलब नहीं है कि मैं नुसरत जहां को बधाई नहीं दे सकता। मैं नुसरत जहां के लिए बहुत खुश हूं।

फिल्ममेकर कबीर खान ने मुगलों को लेकर दिया विवादित बयान

फिल्ममेकर और डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के नए बयान पर जबरदस्त विवाद हो रहा है। टरटेनमेंट पोर्टल 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने फिल्मों में मुगलों की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। कबीर खान ने कहा, फिल्मों में दिखाया जाता है कि मुगल विलेन थे। अगर आप थोड़ा बहुत रिसर्च करेंगे तो आपके लिए समझना बहुत मुश्किल होगा कि मुगल गलत क्यों थे? मैं ऐसा मानता हूं कि मुगल हमारे राष्ट्र के मुख्य निर्माताओं में से एक थे। इसलिए उन्हें बिना किसी सबूत के एक हत्यारे के तौर पर दिखाना एकदम गलत है।'

शो बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को डेट कर रही हैं जरीन खान

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में नजर आ चुके शिवाशीष मिश्रा (Shivashish Mishra) को डेट कर रही हैं। जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा इस समय गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। शिवाशीष मिश्रा के हालिया वीडियो में उन्हें जरीन खान के साथ देखा गया। इस वीडियो में शिवाशीष मिश्रा और जरीन खान को एक साथ देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ लिया एक्शन

केआरके के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इस बात की जानकारी मनोज बाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी। जोशी ने मीडिया को बताया कि बाजपेयी ने कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के समक्ष केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gD2Vwz
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म