Swara Bhasker ने 7 घंटे पूजा करने के बाद किया गृह प्रवेश, ट्रोलर्स ने किया ‘पापिन औरत’ का टैग

Swara Bhasker shared pictures from her grihapravesh ceremony: स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) बॉलीवुड की उन गिनीचुनी अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। अपने निडर स्वभाव की वजह से स्वरा भास्कर कई बार मुसीबत में भी फंस चुकी है। इसके अलावा स्वरा भास्कर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार भी होती रहती हैं। इन दिनों भी स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग लगातार स्वरा भास्कर को खरीखोटी सुना रहे हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने घर में गृह प्रवेश की पूजा करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में स्वरा भास्कर कलश सिर पर रखे दिख रही हं। वहीं दूसरी तस्वीर में स्वरा भास्कर पूजा करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा भास्कर के घर पर गृह प्रवेश पूजा लगभग 7 घंटे तक चली। गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्हें अपने घर में रहने की परमिशन मिल गई है।

स्वरा भास्कर ने हाल ही मे अपना घर रेनोवेट करवाया है। साल 2019 के बाद वो अपने इस घर में रहने नहीं आई हैं। स्वरा भास्कर ढ़ाई साल बाद फिर से अपने पुराने घर से एक नई शुरूआत करेंगी। हालांकि लोगों को स्वरा भास्कर का ये अंदाज जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। हिंदू रीति रिवाज से पूजा करता देखकर लोगों ने स्वरा भास्कर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

देखें स्वरा भास्कर की तस्वीरें-

एक यूजर ने लिखा, पूजा में आपको एक मौलवी को बुलाना चाहिए था। एक दूसरे यूजर ने लिखा, स्वरा भास्कर आपकी नमाज का समय हो चुका है। आप यहां क्या कर रही हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो स्वरा भास्कर को पापिन औरत ही बता दिया।

देखें फैंस के रिएक्शन-

बता दें स्वरा भास्कर जल्द ही एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म मीमांसा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा भास्कर एक इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर का रोल अदा करती नजर आने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Y0RdWj
https://ift.tt/2Wpue6I

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म