'KGF Chapter 2' के बाद Raveena Tandon की चमकी किस्मत, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Raveena Tandon To Star in Manish Gupta’s Thriller: 90 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक रवीना टंडन (Raveena Tandon) काफी लंबे से 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रवीना टंडन इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में उनके दमदार लुक को देखने के बाद इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मनीष गुप्ता (Manish Gupta) ने रवीना को अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म के लिए साइन किया है।

मनीष गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग रवीना टंडन ने हाल ही में पूरी की है। मनीष गुप्ता इससे पहले स्टोनमैन मर्डर, हॉस्टल और रहस्य जैसी थ्रिलर का निर्देशन कर चुके हैं। मनीष गुप्ता की नई थ्रिलर में रवीना को एक ऐसी भूमिका में दिखाया जाएगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई है।

मनीष गुप्ता ने रवीना टंडन की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'रवीना रियल लाइफ में बहुत कैरिंग ह्युमन बीइंग हैं। रवीना जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करती है। वह शूटिंग के हर एक दिन समय पर पहुंचती हैं, बॉलीवुड में ऐसी लोग बहुत कम हैं, जो समय के पाबंद हों। वह सेट पर सभी के साथ बहुत पोलाइट हैं, चाहे उनकी रैंक कुछ भी हो। उनका स्क्रीन प्रेसेंस काफी आकर्षक है।'

रवीना टंडन आखिरी बार सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में रवीना का गेस्ट अपीयरेंस था। फिल्म में उनके एंट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'केजीएफ 2' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में रवीना के साथ संजय दत्त और साउथ सुपरस्टार यश लीड रोल में दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Ycoazd
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म