Tiger 3: Salman Khan के साथ मिलकर Emraan Hashmi की धुनाई करेंगे Shah Rukh Khan!! जल्द भरेंगे रूस के लिए उड़ान
Shah Rukh Khan to shoot action scenes with Salman Khan for Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बीते हफ्ते ही रूस के लिए उड़ान भरी थी। यशराज बैनर ने अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग का आगाज रूस से किया है, जहां इन दिनों सलमान खान और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। फिल्म टाइगर 3 को निर्माता आदित्य चोपड़ा बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं क्योंकि यह उनके बैनर की सबसे सफल फिल्म सीरीज टाइगर की तीसरी फिल्म है।
खबरों की मानें तो फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्पेशल कैमियो होगा, जिसके लिए वो जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। शाहरुख खान इन दिनों यशराज बैनर की ही पठान (Pathan) में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसे खत्म करने के बाद वो तुरंत ही टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे।
मीडिया में सामने आई जानकारी की मानें तो टाइगर 3 में शाहरुख खान और सलमान खान का एक जबरदस् एक्शन सीक्वेंस होगा, जिसमें दोनों मिलकर इमरान हाशमी की धुनाई करेंगे। इमरान हाशमी फिल्म टाइगर 3 में खलनायक की भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए वो लगातार तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने रूस के लिए उड़ान भर सकते हैं, जहां इन दिनों भाईजान टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं।
पठान और टाइगर 3 यशराज बैनर की दो बिग बजट फिल्में हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा ने बहुत बड़े स्तर पर शूट करने का प्लान बनाया है। इन दोनों फिल्मों का क्रॉसओवर कराकर आदित्य चोपड़ा यशराज बैनर का स्पाई वर्ल्ड बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। टाइगर 3 में सलमान खान भारतीय जासूस का किरदार निभाते हैं। पठान में शाहरुख खान भी जासूस ही बनेंगे। खबरें तो यह भी हैं कि जल्द ही इस स्पाई यूनिवर्स में ऋतिक रोशन की एंट्री भी हो सकती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2WmI5Lb
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment