Shakti Kapoor ने Rohan Shrestha संग बेटी Shraddha Kapoor की शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा, ‘उसने तो आज तक मुझसे...’

Shakti Kapoor opens up on daughter Shraddha Kapoor’s wedding rumours with Rohan Shrestha: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर अचानक बीते दिनों खूब चर्चाएं होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म अदाकारा श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) जल्दी ही शादी करने वाले हैं। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी की वायरल हुईं खबरों को लेकर फिल्म जगत में सनसनी मचने लगी। मगर अब अदाकारा श्रद्धा कपूर की कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा संग शादी की वायरल हुईं खबरों पर खुद फिल्म अदाकारा के पापा शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने जवाब दिया है।

मीडिया पोर्ट्ल द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो शक्ति कपूर ने वायरल हुईं इन खबरों का खंडन किया है। शक्ति कपूर ने कहा, 'रोहन एक फैमिली फ्रेंड है। मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन हमारे घर पर अक्सर आता है। लेकिन रोहन ने श्रद्धा का हाथ कभी नहीं मांगा। इसके अलावा आज के बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं। अगर श्रद्धा या फिर सिद्धांत मुझे अपने पार्टनर के बारे में बताते हैं तो मैं तुरंत अपनी तरफ से हां कह दूंगा। मैं आखिर क्यों मना करूंगा। लेकिन इस वक्त, वो अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। शादी एक अहम फैसला है और जैसे लोग आज कर तलाक दे देते हैं। वो मुझे खलता है। किसी एक को भी ऐसा फैसला लेने से पहले सोचना चाहिए।'

इतना ही नहीं, शक्ति कपूर उन्होंने श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत को कभी अपने सपनों का पीछा करने से नहीं रोका है। वो चाहते हैं कि उनकी बेटी बहुत तरक्की करे और वो बहुत टैलेंटेड और हार्ड वर्किंग लड़की है। फिल्म स्टार शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को 'गोल्डन गर्ल' बताया है। श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म स्टार जल्दी ही एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म नागिन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अदाकारा के हाथों में स्त्री 2 और चालबाज जैसी फिल्में भी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3DuULAs
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म