राज कुंद्रा मामले में Sherlyn Chopra ने Shilpa Shetty को लगाई लताड़, कहा 'उन लड़कियों की, तो मदद...'
Sherlyn Chopra Slams Shilpa Shetty In Raj Kundra Pornography Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पिछले महीने पोर्न फिल्में बनाने और उनके कुछ एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) समेत कई एक्ट्रेसेस ने उन पर आरोप लगाए थे।
शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा अपनी एप में अलग-अलग वीडियो चाहते थे, जो ग्लैमर, हाई फैशन, फिटनेस, मस्ती और बाकी चीजों से भरपूर हो। एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि शुरू में कांसेप्ट केवल ग्लैमर था लेकिन बाद में इसे सेमी-न्यूड और न्यूडिटी पर ट्रांसफर कर दिया।
अब शर्लिन चोपड़ा ने दो मिनट की एक लंबी क्लिप शेयर की है, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' पर दिए गए बयान पर सवाल उठा रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने रानी लक्ष्मी बाई की तारीफ करने वाली शिल्पा के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में शामिल कथित पीड़ितों के लिए कोई सहानुभूति थी।
शर्लिन ने कहा, 'आपने एक्सप्रेस किया कि आप उन सभी महिलाओं को नमन करती हैं जो जीवन की सभी चुनौतियों का बहादुरी से सामना करती हैं, क्या इसमें वे असहाय पीड़ित भी शामिल हैं जिन्होंने साहसपूर्वक कई थानों में अपना बयान दर्ज कराया?' इतना ही नहीं शर्लिन यह भी आरोप लगाया कि शिल्पा के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर कैसे परेशान किया।
शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'आजकल जब भी मैं सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती हूं तो आपके फॉलोअर्स मुझे यह कहते हुए ट्रोल करते हैं कि मेरी तस्वीरें फोटोशॉप्ड हैं। मैं आपको बता दूं कि देश की तमाम जांच एजेंसियां आपसे, मुझसे और आपके फॉलोअर्स से कहीं ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। वे जानते हैं कि कैसे डिटेल्स में जाना है। कुछ दिन पहले मैंने आपका आस्था के बारे में पोस्ट पढ़ा, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि विश्वास इतनी शक्तिशाली शक्ति है कि यह सबसे निराशाजनक परिस्थितियों में भी प्रकाश फैला सकती है। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि एक महिला होने के नाते आप उन सभी असहाय लड़कियों के प्रति सहानुभूति दिखाएं, जो न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्हें देश के कानून पर पूरा भरोसा है।'
देखें ये वीडियो-
हाय शिल्पा दीदी!
मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। ?
अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता। pic.twitter.com/fi7K1xErHt— Sherlyn Chopra ?? (@SherlynChopra) August 28, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3kGclZF
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment