Baiju Bawra में Ranveer Singh संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी Alia Bhatt !! Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की शूटिंग होगी प्रभावित
Ranveer Singh & Alia Bhatt To Star in Baiju Bawra: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री का हरकोई डायरेक्टर काम करना चाहता है। 'गली बॉय' में दोनों की धांसू परफॉर्मेंस और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के बाद बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने रणवीर और आलिया को अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में लीड रोल के लिए कास्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों एक्टर्स अपने-अपने शेड्यूल्स को देखते हुए फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है, उनके अनुसार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने भी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बैजू बावरा (Baiju Bawra) के रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को चुना है।
संजय लीला भंसाली काफी लंबे समय से 'बैजू बावरा' के लीड स्टारकास्ट की तलाश कर रहे थे। हालांकि अब लगता है कि उनकी तलाश रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर जाकर खत्म हुई है। मिड-डे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि संजय ने 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट करने का मन बनाया है। संजय इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर काफी बिजी हैं। ये वेब सीरीज कथित तौर पर अक्टूबर तक फ्लोर पर जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, गोरेगांव के फिल्म सिटी में एक सेट का निर्माण किया जा रहा है।
वेबसाइट द्वारा बताया गया है, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की शूटिंग शेड्यूल संजय लीला भंसाली और करण जौहर दोनों की फिल्मों के लिए अक्टूबर में ओवरलैप होने की संभावना है। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दे है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कुछ हिस्से बैजू बावरा की शूटिंग के साथ ओवरलैप हो सकते हैं। टीम इस समय करण जौहर की फिल्म के बड़े हिस्सों की शूटिंग पूरी करने की प्लानिंग कर रही है।
करण जौहर ने पिछले हफ्ते एक स्टूडियो में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर लव स्टोरी की शुरुआत की है। फिल्म निर्माता बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के सीन्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2V0fzhE
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment