Tiger Shroff-Kriti Sanon की Ganapath में दिखेगी 2090 की कहानी!!
Ganapath story set in 2090: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया है कि वो नई जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में देकर साबित कर दिया है कि इस जनरेशन में उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता टाइगर श्रॉफ के साथ अभी से 100-200 करोड़ के बजट की फिल्में बनाने लगे हैं।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म हीरोपंती 2 में व्यस्त हैं, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इसके बाद वो गणपत (Ganapath) का पहला पार्ट शुरू करेंगे, जिसे विकास बहल (Vikas Behl) बनाएंगे। खबरों की मानें तो विकास बहल की हीरोपंती 2 की कहानी दर्शकों को साल 2090 में ले जाएगी। विकास बहल साल 2090 की दुनिया दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि दर्शकों को निराशा ना हो।
ट्रेड पंडित गणपत के लिए काफी एक्साइडेट हैं क्योंकि टाइगर पहली बार फ्यूटरिस्टिक फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘मैं इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हूं। गणपत का कॉन्सेप्ट सुनकर मैं इसका अभी से इंतजार कर रहा हूं। फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स वर्क देखने को मिलेगा और दर्शकों को कोविड के बाद की दुनिया देखने को मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि यह टाइगर की एक और मास एंटरटेनर होगी। हॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनती रही हैं लेकिन बॉलीवुड में ऐसा एक्सपेरिमेंट पहली बार हो रहा है।’
सालों बाद साथ दिखेंगे टाइगर-कृति
कृति सेनॉन और टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती से एक साथ फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म ने इन दोनों को ही स्टार बना दिया लेकिन हीरोपंती के बाद ये कभी साथ में नहीं आए। गणपत के लिए इन्होंने फिर से हाथ मिलाया है। दर्शक इस जोड़ी को सालों बाद साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3yu5nf1
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment