Salman Khan को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF जवान को मिला इनाम, फैली थी नौकरी से हटाए जाने की झूठी खबर

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खासा वायरल हुआ था जिसमें 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जा रहे थे। इस दौरान एयरपोर्ट सिक्यॉरिटी में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स के एक जवान सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को रोक लिया। दरअसल सलमान खान एयरपोर्ट पर बिना चेकिंग के आगे जा रहे थे तो जवान ने उन्हें चेकिंग करवाने के लिए कहा। इसके बाद खबर आई कि सीआईएसएफ ने उस जवान पर एक्शन करते हुए सोमनाथ मोहंती को हटा दिया है।

हालांकि अब खुद पैरामिलिट्री फोर्स CISF ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है बल्कि उस जवान को तो इनाम भी दिया गया है। CISF ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। सीआईएसएफ ने एक शख्स के ट्वीट के जवाब में रिप्लाई देते हुए कहा, 'इस ट्वीट में दी गई जानकारी गलत और निराधार है। वास्तविकता ये है कि संबंधित अधिकारी को अपने कर्तव्य को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए पुरस्कार भी दिया गया है।' देखिए सीआईएसएफ का ये ट्वीट...

वहीं बात अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो सलमान खान हाल ही में राधे फिल्म में नजर आए हैं। फिलहाल वे टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में रूस में फिल्म के सेट से सलमान और कटरीना के लुक वायरल हुए हैं। इसके अलावा सलमान खान के चिरंजीवी के साथ फिल्म करने की खबरें हैं और साथ ही वे मास्टर के रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। वैसे आप सलमान खान की किस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jb1aIN
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म