Sanjay Leela Bhansali ने Sonam Kapoor को दिया बड़ा झटका, अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी 'रांझणा' फेम एक्ट्रेस

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi ) और वेब सीरीज हीरामंडी (Heera Mandi) में बिजी हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया तो खबरें आईं कि तीनों संजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। हालांकि ये मुलाकात ऐसे ही थी। संजय के एक करीबी ने साफ किया कि ये मुलाकात कैजुअल ही थी। अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के संजय की अगली फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं क्योंकि सोनम को भी संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है।

सोनम को SLB के घर के बाहर देख फैंस ने कयास लगाए कि सोनम संजय की अगली फिल्म का हिस्सा होंगी। हालांकि ऐसा नहीं है। स्पॉटबॉयई की एक खबर के मुताबिक, ऐसा कुछ नहीं है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'बाकी सितारों की तरह ही सोनम भी केवल संजय से मिलने ही गई थीं।' सूत्र ने आगे कहा, 'कई स्टार्स हैं जो कि संजय से मिलने आते हैं। हम चाय पर चर्चा करते हैं। हम किसी से मिल रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम उन्हें काम दे रहे हैं।'

मालूम हो, सोनम कपूर को संजय लीला भंसाली ने ही लॉन्च किया था। साल 2007 में सोनम की सांवरिया फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें रणबीर कपूर भी लीड रोल में थे। वहीं अगर बात सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो सोनम कपूर जल्द ही अपनी फिल्म ब्लाइंड लेकर आ रही हैं। इसका डायरेक्शन शोम माखिजा करेंगे। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर खासी मेहनत कर रही हैं और फिल्म में वे एक नेत्रहीन का किरदार निभाएंगी। वैसे आप सोनम की अगली फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/38rRJ1o
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म