Ayyappanum Koshiyum हिंदी रीमेक में हुई 'गुंडे' की एंट्री, Abhishek Bachchan से छीनी जबरदस्त फिल्म
हाल ही में खबरें आईं कि साल 2020 में रिलीज हुई हिट मलयालम फिल्म अय्यपनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum) के रीमेक से एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का पत्ता कट गया है। रीमेक के मेकर्स से बात ना बन पाने की वजह से अभिषेक बच्चन इस फिल्म से दूर हो गए हैं। इस खबर के आते ही फैंस खासे परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने लगे। अब खबरें फिल्म में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर आ रही हैं।
पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के रिप्लेसमेंट के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के नाम पर ठप्पा लगा है। फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'फिलहाल जॉन और अर्जुन एक विलेन 2 की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है। जॉन ने फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति से अर्जुन को अभिषेक की जगह साइन करने के बारे में बात की। फिल्म में जॉन बीजू मेनन का रोल करेंगे तो वहीं अर्जुन के हिस्से पृथ्वीराज का रोल आया है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी।'
बात करें अय्यपनम कोशियुम की तो ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसे लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म में बीजू मेनन और पृथ्वीराज लीड रोल में थे। फिल्म का डायरेक्शन जगन शक्ति ने किया है जो कि हिंदी रीमेक का भी डायरेक्शन करेंगे। फिल्म के तेलुगू रीमेक को लेकर भी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। इस रीमेक में तेलुगू सिनेमा के दो सुपरस्टार एक साथ आ रहे हैं। इस रीमेक में पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के साथ राणा दग्गुबती (Rana Daggubati) की जोड़ी नजर आएगी। खबरें ऐसी भी हैं कि इस रीमेक के एक गाने को पवन कल्याण अपनी आवाज देंगे। इस रीमेक के लिए 'द फैमिली मैन 2' फेम रवींद्र विजय के आने की खबरें भी चल रही हैं। वैसे आप हिंदी रीमेक में अर्जुन कपूर को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए और यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ynN37q
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment