बंद हुई Vicky Kaushal और Sara Ali Khan की The Immortal Ashwatthama!! मेकर्स को 30 करोड़ का नुकसान
The Immortal Ashwatthama completely shelved: विक्की कौशल (Vicky Kaushla) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) के बंद होने की खबरों से पूरी इंडस्ट्री हैरान है। यह फिल्म काफी लम्बे समय से चर्चाओं में बनी हुई थी, जिसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे थे। यह विक्की कौशल के करियर की सबसे महंगी फिल्म होती लेकिन बजट की परेशानी के चलते रॉनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। फिल्म में विक्की कौशल एक सुपरहीरो के अवतार में नजर आते।
मीडिया में सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा के बंद होने की वजह से निर्माताओं को लगभग 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, फिल्म द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा को बनाने की तैयारी पिछले 2 साल से चल रही थी। डारेक्टर आदित्य धर ने फिल्म के लिए लोकेशन्स की रैकी कर ली थी और वो लगातार वीएफएक्स टीम के साथ काम कर रहे थे। प्री-प्रोडक्शन की सारी चीजों को मिला लिया जाए तो रॉनी स्क्रूवाला इस प्रोजेक्ट पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है, ‘रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म की तैयारी में अच्छा-खासा रुपये खर्च किया है लेकिन हाल में जब उन्होंने इसका पूरा बजट जोड़ा तो उन्हें लगा कि यह काफी महंगी फिल्म हो जाएगी। कोविड की वजह से फिल्में सिनेमाघरों में बिजनेस नहीं कर पा रही हैं, ऐसे में रॉनी स्क्रूवाला रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। रॉनी स्क्रूवाला 30 करोड़ का नुकसान सहने के लिए तैयार हैं लेकिन वो फिल्म का प्रोडक्शन शुरू करके और रुपये का नुकसान हीं उठाना चाहते हैं।’
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि विक्की कौशल की फिल्म अब पूरी तरह से बंद हो चुकी है। रॉनी स्क्रूवाला ने डायरेक्टर और एक्टर्स से कह दिया है वो दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा को रॉनी कोरोना काल खत्म होने के बाद शुरू करेंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ypFxcb
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment