Ahan Shetty की Tadap को मिली नई रिलीज डेट, पापा सुनील शेट्टी बोले ‘इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए...’

Tadap to release on 3rd Dec 2021: कोरोना वायरस महामारी की वजह से खराब हुए हालात ठीक होने की कगार पर हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) रिलीज करके इंडस्ट्री को रास्ता दिखाने का काम किया है। बेल बॉटम की रिलीज के बाद फिल्मकार लगातार अपनी फिल्मों की नई रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं। इसी सिलसिले में साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अपकमिंग फिल्म तड़प (Tadap) की रिलीज का ऐलान कर दिया है। फिल्म तड़प में अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अदाकारी करते दिखेंगे, जिनकी यह डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया (tara Sutaria) दिखाई देंगी।

फिल्म तड़प काफी समय से अटकी पड़ी है, जिसे इस साल 3 दिसम्बर के दिन रिलीज किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला के बैनर ने कुछ देर पहले ही ट्वीट में जानकारी दी है, ‘अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की तड़प 3 दिसम्बर 2021 के दिन रिलीज होगी। यह तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 की आधिकारिक रीमेक है, जिसे मिलन लूथरिया ने बनाया है। फिल्म साजिद ने फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है।’

फिल्म तड़प की रिलीज डेट के अनाउंसमेंट से सुनील शेट्टी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्शन हीरो हैं, जिनका बेटी अहान तड़प से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है। सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं इस फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। साजिद इतने प्यार के लिए शुक्रिया।'

फिल्म तड़प के डायरेक्टर मिलन लूथरिया की बात करें तो वो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। मिलन ने कई एक्शन और पीरियड फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म तड़प से भी निर्माताओं को जबरदस्त कमाई की उम्मीद है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3sGn5ea
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म