क्या कोरोना की वजह से बंद हुई Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama ? प्रोड्यूसर Ronnie Screwvala को देना पड़ा बयान

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी शूटिंग लोकेशंस को लेकर तो कभी फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर। हाल ही में खबरें आई थीं कि कोरोना और बजट के कारण रोनी स्क्रूवाला ने अपनी फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यानी कि मेकर्स ने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद विकी कौशल समेत इस फिल्म के फैंस खासे परेशान हो गए थे। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी ने बताया कि फिल्म को केवल पोस्टपोंड ही किया गया है, ना कि बंद किया गया है।

रविवार को रोनी (Ronnie Screwvala) के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज ने फिल्म को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया। रोनी ने कहा, 'अश्वत्थामा एक बेहद महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। स्क्रिप्ट के आखिरी ड्राफ्ट में फिल्म की महत्वकांक्षाएं और बजट मैच नहीं हुआ। साथ ही कोरोना की अनिश्चिता ने भी टीम को असमंजस में डाल दिया है। इसलिए मैं, आदित्य धर (डायरेक्टर) और विकी कौशल ने फिल्म को 6 से 9 महीने के लिए रोकने का फैसला किया है। सारा अली खान भी इस बात से सहमत हो गई हैं। हमें बजट पर और अधिक काम करना होगा और जब परिस्थितियां ठीक होंगी। तब हम इस भव्य फिल्म को प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ाएंगे।'

यानी कि फैंस के लिए गुड न्यूज है। फिल्म को बंद नहीं किया गया है बल्कि कुछ महीनों के लिए रोका गया है। दरअसल बीते कुछ दिनों में देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं और ऐसे में फिल्ममेकर्स किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वैसे आप विकी और सारा की इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2WAUo6c
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म