Shibani Dandekar ने शरीर के इस हिस्से पर गुदवाया बॉयफ्रेंड Farhan Akhtar का नाम, Photo ने मचाया तहलका
Shibani Dandekar inks boyfriend Farhan Akhtar's name on her neck: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा, मॉडल और वीजे शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खुद को ही नहीं बल्कि अपने फिल्म निर्माता बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को भी एक बेहद प्यारा गिफ्ट दिया है। अदाकारा ने अपनी गर्दन पर अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए दी है। शिबानी दांडेकर ने इंस्टास्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी गर्दन पर फरहान अख्तर के नाम का टैटू बनवाकर खुशी से फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। जबकि एक दूसरी तस्वीर में शिबानी दांडेकर अपनी उंगली पर टैटू गुदवाती दिख रही हैं। शिबानी दांडेकर की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।
शिबानी दांडेकर ने अपने प्यार फरहान अख्तर के नाम का गुदवाया टैटू


लिव इन में हैं शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर
फिल्म स्टार शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाते नहीं है। बल्कि खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ लिव इन में हैं। फरहान अख्तर ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया था। फिल्म स्टार फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना बबानी हैं जिनसे उनके दो बच्चे शकाया अख्तर और अकिरा अख्तर है। फरहान अख्तर ने 17 साल की शादी के बाद पहली पत्नी से तलाक लिया था।
जल्दी शादी करेंगे शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर?
इस सवाल पर कई बार दोनों स्टार्स से पूछा गया है। कई दफा फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर खबरें सामने आई हैं। लेकिन अभी तक खुद फिल्म स्टार्स ने इसका इशारा नहीं दिया है। बीती दफा बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा था, 'हर कोई मुझसे ये सवाल कर रहा है। सही बताउं तो हमने इस बारे में कभी बात नहीं की है। लेकिन मैनें सभी को कहा है कि जैसे ही हम इस बारे में फैसला लेंगे मैं सभी को जरूर बताउंगा।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mxBZCq
https://ift.tt/3ksitV5
Comments
Post a Comment