Aparshakti Khurana बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
Aparshakti Khurana becomes father: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) के घर में नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा (Aakriti Ahuja) ने आज ही बेटी को जन्म दिया है। अपारशक्ति खुराना ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी है।
अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आकृति और अपारशक्ति खुराना के घर आरजोई आई है। अगर आप सोच रहे हैं कि आरजोई मतलब क्या है तो बता दें कि इसका मतलब 'नानक से की गई एक अरदास' है।
अपारशक्ति खुराना और आकृति की शादी साल 2014 में हुई थी। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। अपारशक्ति खुराना ने जिस तस्वीर के माध्यम से बेटी के जन्म की जानकारी दी है, उसमें हाथी का बच्चा नजर आ रहा है।
अपारशक्ति खुराना के करियर की बात करें तो वो लुका छुपी जैसी फिल्मों में दमदार किरदार प्ले करते दिख चुके हैं। इसके बाद अब मेकर्स ने उन्हें लीड किरदारों में भी साइन करना शुरू कर दिया है। अपारशक्ति खुराना बहुत ही जल्द हेलमेट नाम की फिल्म में दिखाई देंगे, जिसकी कहानी कंडोम खरीददारी के आसपास घूमती दिखाई देगी।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह अगले महीने की शुरुआत में दर्शकों के सामने होगी। इसमें अदाकारा प्रनूतन बहल भी दिखाई देंगी, जिन्होंने सलमान के बैनर से बॉलीवुड में कदम रखा था। प्रनूतन की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। अपारशक्ति खुराना एक जाने-माने होस्ट भी रह चुके हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी। बॉलीवुड लाइफ की तरफ से अपारशक्ति खुराना को बहुत-बहुत बधाई।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Bko07a
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment