Neha Sharma ने इस वजह से साइन की थी शॉर्ट फिल्म Vikalp, कहा ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर...’

Here's why Neha Sharma sign the sexual harrashment based short film Vikalp: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली है। नेहा शर्मा जल्द ही शॉर्ट फिल्म विकल्प में नजर आने वाली हैं। इस शॉर्ट फिल्म को धीरज जिंदल (Dheeraj Jindal) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नेहा शर्मा ने शिवानी नाम की एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जो चारों ओर से घिरे रहने के बावजूद भी खुद को कभी टूटने नहीं देती है। इस फिल्म के जरिए नेहा और धीरज से सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे मुद्दों को बेबाकी के साथ सामने रखने की कोशिश की है। नेहा शर्मा ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म को क्यों साइन किया है?

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा है, ‘धीरज जिंदल ने इस सबजेक्ट को कम समय में बखूबी दिखाने की कोशिश की है। ऐसे सब्जेक्ट पर लोग आज भी बात करने से कतराते हैं। जब मैंने इस फिल्म की कहानी पढ़ी तो मुझे लगा कि इस फिल्म के जरिए हम लोगों तक एक अच्छा मैसेज पहुंचा सकते हैं ताकि कहीं पर भी कोई दबकर ना रहे और इस मुद्दों पर बात करें।’

साथ ही नेहा शर्मा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट झेल रही लड़कियों को खुलकर सामने आने के लिए भी कहा है। नेहा शर्मा का कहना है, ‘आज लड़कियां लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और हर मोड़ पर खुद को साबित कर रही है। ऐसे में उन्हें अपने हक के लिए कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। मैं हर किसी से गुजारिश करती हूं कि चुप मत रहिए और सामने आकर अपनी बात रखिए..हम सभी साथ है।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा शर्मा जल्द ही वेब सीरीज ‘इललीगल 2’और बॉलीवुड फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा... (Jogira Sara Ra Ra)’ जैसे कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। फिलहाल के लिए कमेंटबॉक्स में बताएं कि आप रॉयल स्टेज बैरेल लार्ज शॉर्ट्स फिल्म्स (Royal Stag Barrel Large Short Films) के तहत बनी शॉर्ट फिल्म ‘विकल्प’ को लेकर कितने उत्साहित हैं?



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gOpJd0
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म