करोड़ों की सैलरी में फंसे Amitabh Bachchan के बॉडीगार्ड Jitendra Shinde, मुंबई पुलिस ने ट्रांसफर कर बैठाई जांच

शुक्रवार के दिन अचानक से 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे (Jitendra Shinde) की सैलरी से जुड़ी एक खबर वायरल हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र शिंदे को एक महीने के करीब 13 लाख रुपये और सालाना 1.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट आने के बाद अब वे विवाद में फंस गए हैं। खबरें हैं कि पुलिस बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे पर जांच बैठा दी गई है और उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच की जा रही है।

दरअसल जितेंद्र शिंदे मुंबई पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल हैं और वे पिछले 5 साल से अमिताभ के साथ हैं। उनकी कमाई की बात आते ही जितेंद्र शिंदे को मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट से अटैच कर दिया गया है। वे साल 2015 से अमिताभ की सिक्यॉरिटी में लगे हुए थे। जैसे ही उनकी कमाई को लेकर रिपोर्ट्स आना शुरू हुईं। मुंबई पुलिस के कान खड़े हो गए और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि उन्हें इतनी कमाई कहां से हो रही है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक किसी भी पुलिस वाले को एक जगह पर पांच साल से ज्यादा तक पोस्टिंग नहीं मिलती है और इसलिए शिंदे का ट्रांसफर साउथ मुंबई पुलिस स्टेशन में कर दिया गया है। अमिताभ बच्चन को X Category की सिक्यॉरिटी मिली हुई है। इसलिए उनके साथ हमेशा ही दो कॉन्स्टेबल रहते हैं। साथ ही पुलिस के किसी जवान को किसी भी तरह का साइड बिजनेस करने का अधिकार नहीं है। शिंदे अपनी सिक्यॉरिटी एजेंसी चलाते हैं। इस बारे में शिंदे ने बताया कि उनकी पत्नी सिक्यॉरिटी एजेंसी चलाती हैं और बिजनेस उन्हीं के नाम पर है। मुंबई पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच करेगी। वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zmuLEF
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म