Shilpa Shetty ने लिया Raj Kundra का घर छोड़ने का फैसला!! पोर्न मामले के बाद उठाया बड़ा कदम
Shilpa Shetty decided to leave Raj Kundra's home: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 के दिन पुलिस ने पोर्न फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ पुलिस के पास काफी सबूत थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग शिल्पा शेट्टी का मजाक उड़ा रहे हैं तो कई लोग एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने शिल्पा शेट्टी को इंटरनेट पर इतना ट्रोल किया कि उन्होंने कुछ हफ्तों के लिए सुपर डांसर 4 भी छोड़ दिया और घर पर बैठ गईं।
शिल्पा शेट्टी से जुड़ी ताजा रिपोर्ट की मानें तो वो अपने पति राज कुंद्रा का घर छोड़ने का मन बना चुकी हैं। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शिल्पा शेट्टी अब राज कुंद्रा का घर छोड़कर अलग रहेंगी। शिल्पा के दोनों बच्चे उनके ही साथ रहेंगे।
शिल्पा शेट्टी के एक करीबी ने बताया है कि एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा को लेकर हुए खुलासे की वजह से काफी परेशान हैं। करीबी ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘शिल्पा शेट्टी को नहीं पता था कि उनके पति पोर्न फिल्मों के बिजनेस में लिप्त हैं। वो ऐसे बिजनेस से उन्हें गिफ्ट देते हैं, इसकी जानकारी शिल्पा को नहीं थी। शिल्पा ने फैसला किया है कि उन्हें राज की काली कमाई का एक पैसा भी नहीं चाहिए। शिल्पा उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद काम कर रही हैं और अपने बच्चों का ख्याल रख सकती हैं। शिल्पा टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम तलाश रही हैं। हंगामा 2 और निकम्मा के बाद शिल्पा शेट्टी जल्द ही कुछ और फिल्में साइन करेंगी, जिसका ऐलान आने वाले महीनों में होगा।’
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gMIYDU
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment