प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच Sonam Kapoor ने जिम से शेयर किया वीडियो, टोंड एब्स दिखाती आईं नजर

Sonam Kapoor Shows Her Tonned Abs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते महीने मुंबई लौट आई हैं। एक्ट्रेस मुंबई अपनी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी अटेंड करने आई थीं। रिया शादी में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को एक साथ देखा गया था। सोनम कपूर को देखने एक बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा करने लगे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने टोंड एब्स दिखाती नजर आ रही हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में सोनम कपूर ने ग्रे लेगिंग के साथ मैचिंग स्पोर्ट्स ब्रा और टी-शर्ट कैरी की हुई है। सोनम ने अपने टोन्ड मिड्रिफ और हिप्स दिखाने के लिए अपनी टी-शर्ट को हाथ से पकड़ा हुआ है। एक्ट्रेस ने कमर पर गोल्डन कलर की सेक्सी बेली चेन भी पहनी हुई है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सोनम आप सच में बहुत फिट और फाइन नजर आ रही हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'काफी हॉट लग रही हो सोनम।' इतना ही नहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया हो, वहीं कई फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं।

सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई 2018 में शादी की थी। सोनम और आनंद आहूजा लंदन में रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनम कपूर जल्द ही शोमी मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली है। उनकी इस फिल्म सुजॉय घोष प्रोड्यूस कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gOqbbe
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म