Salman Khan के बाद KRK ने अब लिया Manoj Bajpayee से लिया पंगा, एक्टर ने दर्ज करवाया केस

एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal R. Khan) आए दिन विवाद में घिरते रहते हैं। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की लीगल टीम ने केआरके (KRK) के खिलाफ एक्टर की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मानहानि केस दर्ज करवाया था। हालांकि लगता नहीं है कि इससे केआरके पर कोई खासा फर्क पड़ा है। मंगलवार को केआरके फिर से मुसीबत में पड़ गए हैं। केआरके के खिलाफ एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

इसकी जानकारी मनोज बाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी। जोशी ने मीडिया को बताया कि बाजपेयी ने कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के समक्ष केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है। जोशी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इससे 52 वर्षीय एक्‍टर की इंदौर के फैंस के बीच इमेज खराब हुई है।

परेश एस जोशी ने यह भी बताया कि इस मामले में मंगलवार को खुद मनोज बाजपेयी इंदौर की अदालत के सामने उपस्थित हुए। उन्‍होंने यहां पर अपना बयान दर्ज कराया।अब इस मामले पर अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी। मालूम हो, फैमिली मैन रिलीज 2 होने के बाद केआरके ने मनोज के बारे में कई उल्टी-सीधी बातें की थीं। इससे पहले केआरके ने सलमान खान के खिलाफ भी कई ट्वीट और वीडियोज शेयर किए जिसे एक्टर की लीगल टीम ने अपमानजनक मानते हुए केस दर्ज करवाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर केआरके ने वो सारे पोस्ट और वीडियोज डिलीट कर दिए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/389NJCL
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म