Entertainment News of The Day: Beast में हुई इस खूंखार विलेन की एंट्री, तो Aamir Khan के भाई Faissal क्यों नहीं रचाई दोबारा शादी?
Entertainment News of The Day 25th Aug 2021: फिल्मों की दुनिया में आज काफी कुछ हलचल रही। जहां फिल्म स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) की तीसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया हिलाकर रख दिया तो वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल (Faissal Khan) ने बताया कि आखिरकार उनकी शादी क्यों नहीं हो पाई है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम दिन भर की 5 उन बड़ी खबरों को लेकर आए हैं। जिन्होंने इंटरनेट की दुनिया में खूब हंगामा मचाया। यहां देखें टॉप 5 न्यूज
प्रकाश राज ने रचाई तीसरी शादी
साउथ फिल्म स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई है। इसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी पोनी वर्मा संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी। एक्टर ने इसके साथ ही बताया कि इस मौके पर उन्होंने पत्नी पोनी वर्मा के साथ दोबारा शादी रचाई है। ताकी उनका बेटा वेदांत इस पल को देख सके। बता दें कि पोनी वर्मा के साथ प्रकाश राज की ये दूसरी शादी है।
अभी तक इसलिए कुंवारा हैं आमिर खान का भाई
बॉलीवुड फिल्म स्टार आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान (Faissal Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी शादी पैसों की किल्लत की वजह से नहीं हो पा रही है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो बीवी और गर्लफ्रेंड के खर्चे उठा सके। इसलिए शादी नहीं कर पा रहे हैं।
जीशान खान की हुई बिग बॉस ओटीटी से छुट्टी
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में इस बार खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। आज ही चौंकाने वाली खबर ये आई है कि इस टीवी रियलिटी शो के कंटेस्टेंट जीशान खान (Zeeshan Khan) घर से बेघर हो गए हैं। जिसका खुलासा बिग बॉस के घर की अंदर की जानकारी देने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी ने किया है।
थलापति विजय को धूल चटाएगा ये धांसू विलेन
साउथ फिल्म अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मचअवेटेड फिल्म बीस्ट (Beast) में एक धांसू विलेन की एंट्री हो गई है। सुनने में आया है कि इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार धनुष के फिल्म मेकर भाई सेल्वराघवन (Selvaraghavan) दिखने वाले हैं।
सामंथा अक्किनेनी छोड़ेंगी एक्टिंग?
साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) ने हाल ही में एक चौंकाने वाली बात कही है। फिल्म अदाकारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वो जल्दी ही फिल्मों से एक ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रही है। फिल्म स्टार ने कहा है कि वो लगातार बीते 11 सालों से काम कर रही हैं। अब वो एक्टिंग से एक ब्रेक लेंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Dj95f9
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment