Kangana Ranaut की Dhaakad बनी बॉलीवुड की सबसे 'महंगी' फिल्म, रकम सुनकर कई एक्ट्रेसेस के छूटेंगे पसीने

बॉलीवुड की 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक दिन पहले ही अपनी अगली फिल्म थलाइवी (Thalaivii) की रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म अगले महीने 10 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं जिनमें से एक धाकड़ (Dhaakad) भी है। धाकड़ को लेकर कई सारी खबरें आई हैं। फिल्म में कंगना का साथ देने के लिए दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है।

ये फिल्म बॉलीवुड की ऐसी सबसे महंगी फिल्म होगी जिसमें लीड रोल कोई एक्ट्रेस निभाएगी। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि फिल्म के अधितकर एक्शन सीन्स बेल्जियम में शूट किए गए हैं। इसके लिए कंगना ने टॉप स्टंट टीम और एक्शन कोरियोग्राफर के साथ साझेदारी की है। सूत्र ने आगे बताया कि इस फिल्म का ओवरऑल बजट फिलहाल 70-80 करोड़ रुपये माना जा रहा है जो कि आगे बढ़ भी सकता है। किसी फीमेल लीड वाली फिल्म के लिए ये राशि काफी बड़ी है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है और कंगना ने पूरी टीम के साथ जश्न मनाया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं।

फिल्म का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है। इसके अलावा कंगना की फिल्मों की लिस्ट में मणिकर्णिका रिटर्न्स, तेजस (Tejas) हैं और वहीं वे जल्द ही टीकू वेड्स शेरू को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) लीड रोल में नजर आएंगे। वैसे आप कंगना को धाकड़ अंदाज में देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए और यहां देखिए फिल्म से कंगना का धांसू लुक...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3DdGAQ1
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म