मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने Jacqueline Fernandez से 5 घंटे तक की पूछताछ
ED questions Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले कुछ समय से लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं। उनके पास कई सारी फिल्में हैं, जिनमें वो अहम किरदार निभाती दिखेंगी। जैकलीन फर्नांडिस को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने अदाकारा से दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस से करोड़ों के एक्सटॉर्शन रैकेट मामले में पूछताछ की गई है, जिसे सुकेश चंद्रशेखर चलाता था। एएनआई के ट्वीट के अनुसार, ‘ईडी पिछले 5 घंटों से जैकलीन फर्नांडिस के साथ पूछताछ कर रही है। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है।’
Enforcement Directorate (ED) is questioning Bollywood actress Jacqueline Fernandez in Delhi for the last five hours, in a money laundering case.
(File photo) pic.twitter.com/ftUj2CkNcN
— ANI (@ANI) August 30, 2021
बताते चलें कि जैकलीन फर्नांडिस इस मामले में शक के घेरे में नहीं हैं। वो इस मामले में ईडी को सबूत मुहैया करा रही हैं। ईडी आज उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी। ईडी से जुड़े सूत्र ने एनडीटीवी को बताया है, ‘वो शक के घेरे में नहीं हैं। वो ईडी की मदद कर रही हैं ताकि सुकेश चंद्रशेखर पर शिकंजा कसा जा सके।’
अगर जैकलीन फर्नांडिस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो अक्षय कुमार की रामसेतु और बच्चन पांडे में नजर आएंगी। इन फिल्मों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। जहां बच्चन पांडे एक मसाला एंटरटेनर है, वहीं रामसेतु एक विषय आधारित फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार भगवान राम की खोज करते दिखेंगे।
इन दोनों फिल्मों के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भूत पुलिस और विक्रम रोना में भी नजर आएंगी। भूत पुलिस को मेकर्स सीधे ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं, वहीं विक्रम रोना में जैकलनी फर्नांडिस किच्छा सुदीप के साथ जलवे बिखेरती नजर आएंगी। इन चारों फिल्मों के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडिस के पास भाईजान की किक 2 भी है, जो अगले साल तक शुरू हो सकती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2WBhwSB
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment