Suryaveer के गाने पर Madhuri Dixit ने लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो देख सिंगर ने की जमकर तारीफ

Madhuri Dixit Dance on Suryaveer's Baage vich aaya karo Song: सिंगर सूर्यवीर, जो अपने रोमांटिक गानों और मधुर कवर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में 2018 में सबसे बड़ा शादी का गीत 'बागे विच' (Baage Vich) रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर 8 मिलियन से अधिक बार देखा गया और सभी ने इसे पसंद किया है। तब से सूर्यवीर ने बैक टू बैक हिट फिल्में जारी की हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से भारी प्रतिक्रिया मिली है। उनका गाना 'एक दिन कहीं' हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। ये गाना अब तक 1.3 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है।

हाल ही में सूर्यवीर का गाना 'बागे विच' इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम पर हर कोई या तो बेहतरीन एथनिक आउटफिट पहन रहा है या अपने लुक्स को इस गाने के जरिए फैंस के बीच पेश कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी इस गाने पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, 'बागे विच आया करो।'

सूर्यवीर माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैंस हैं। माधुरी दीक्षित को अपने गाने पे वीडियो बनता देख सूर्यवीर बहा खुश हुए। सिंगर ने कहा, 'एक पल के लिए रील देखने के बाद, मेरा दिल जम गया क्योंकि मैं खुश था क्योकि माधुरी जी ने इस गाने पर वीडियो बनाने की सोची। वीडियो में माधुरी जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और मेरे गाने पर उनका घुमाव देखना मेरे लिए जीवन का सबसे बेहतरीन पल था।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rz9gh1
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म