Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty को फैन ने भिजवाए फूल, मुश्किल वक्त में घर के बाहर लगी भीड़
Shilpa Shetty's fan sends her flowers: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस वक्त पोर्नोग्राफी के एक मामले के चलते पुलिस कस्टडी में हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और ऑनलाइन माध्यम से लोगों के बीच प्रसारित करने के आरोप हैं। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी कोर्ट से पुलिस कस्टडी मांगी थी। जिसे आज कोर्ट ने बढ़ाकर अब 27 जुलाई तक के लिए कर दिया है। इस बीच पुलिस राज कुंद्रा से पोर्नोग्राफी बिजनेस से जुड़े राज निकलवाने की कोशिशों में जुटी है। ऐसे मुश्किल वक्त में अदाकारा को सपोर्ट करने के लिए उनके चाहने वाले उनकी हिम्मत बंधा रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसे फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदाकार शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर उनका एक फैन सफेद रंग के फूलों के साथ पहुंचा है। ये वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी के फैन ने सफेद रंग के फूलों के गुलदस्ते के साथ एक नोट भी भिजवाया है। फैन की कोशिश अदाकारा के मुश्किल वक्त में उन्हें सपोर्ट करने की है। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी के खिलाफ लगाई हाईकोर्ट में अर्जी
फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे पोर्नोग्राफी के सभी आरोपों से इंकार किया है। यही नहीं, उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को भी गलत बताया है। जिसके बाद राज कुंद्रा के वकीलों ने हाई कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी लगाई है। राज कुंद्रा बीते 5 दिन से जेल में है। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनकी तरफ से सहयोग न मिलने की दलील देते हुए कोर्ट में कस्टडी बढ़ाने की अपील की थी। इसके बाद कोर्ट ने उनकी कस्टडी को और 4 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3706t7c
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment