Shilpa Shetty और Raj Kundra के रिश्ते में आई दरार? छापेमारी के वक्त दोनों में हुई थी जमकर लड़ाई
Raj Kundra Pornography Case: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उनके कुछ एप्स पर पब्लिश करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें सोमवार देर को गिरफ्तार किया था। उन्हें पहले 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था लेकिन बाद में अदालत ने उसकी हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।
शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की एक टीम ने इस मामले में आगे की जांच के लिए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के जुहू बंगले पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक्ट्रेस के बयान भी दर्ज किए। दरअसल, छापेमारी के वक्त राज कुंद्रा को भी उनके घर पर ले जाया गया था। तभी शिल्पा और राज के बीच तीखी बहस हुई और एक्ट्रेस पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं।
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की उस दौरान काफी बहस हुई थी। शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने लगभग 2 घंटों तक पूछताछ की थी, जिसके बाद शिल्पा काफी परेशान हो गई थीं। बयान तरह कराते समय शिल्पा शेट्टी अंदर से काफी टू गई थीं। शिल्पा ने कंपनी में अपनी भागीदारी से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें हॉटशॉट्स एप के कंटेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
शिल्पा ने यह भी बताया कि इरोटिका पोर्न से अलग है, जिसके लिए उनके पति पर आरोप लगाया गया है। कथित तौर पर एक्ट्रेस यह भी कहा कि उसके पति राज पोर्नोग्राफी में शामिल नहीं हैं। राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है और उनके वकील सुभाष जाधव ने कहा कि वे हाई कोर्ट का रुख करेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3iMro30
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment