Sooryavanshi से पहले रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म Bell Bottom, कमाई के लिए मेकर्स ने की ये धांसू प्लानिंग!

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय (Akshay Kumar) की अगली फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी शूटिंग लोकेशंस को लेकर तो कभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर। अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कई सारी खबरें आई हैं। कभी खबर आई कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी तो कभी दावा किया गया कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म बनकर पूरी तरह तैयार है और जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज का भी खुलासा हो गया है।

अक्षय की ये मच अवेटेड फिल्म अगस्त में महीने में 19 तारीख को रिलीज होने की खबर सामने आई है। पीपिंग मून की एक खबर के मुताबिक, बेल बॉटम की डिस्ट्रिब्यूशन टीम ने इस बात की जानकारी दी है। टीम ने बताया कि स्वंतत्रता दिवस वाले वीकेंड में कई सारी छुट्टियां एक साथ आ रही हैं। इसलिए मेकर्स ने उस वीकेंड को चुना है। फिल्म 19 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले फिल्म के ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने की खबरें भी आईं। खबरें थीं कि मेकर्स फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए एक बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म से बात कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों में सच्चाई सामने नहीं आई। अब आ रही खबरों के हिसाब से ये फिल्म सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके लिए 19 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है।

इसी वीकेंड में ओटीटी पर दो बड़ी फिल्में शेरशाह और भुज भी रिलीज होंगी। अगर सब कुछ सही रहता तो ये फिल्म मंगलवार यानी कि 27 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देती। बात करें इस फिल्म की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देने के लिए वाणी कपूर, लारा दत्ता, आदिल हुसैन और हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स हैं। वैसे आप अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए और यहां देखिए फिल्म का टीजर...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BQurQs
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म