Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली छिपी अलमारी!

Raj Kundra's Pornography case: राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ चल रहे पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। 24 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में एक छिपी हुई अलमारी मिली है। 23 जुलाई को मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू स्थित घर पर भी छापा मारा था। इस बीच पुलिस ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बयान भी दर्ज किया था। आगे बताया गया कि छापेमारी में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनके घर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए। अब राज कुंद्रा के ऑफिस में एक छिपी हुई अलमारी का सच सामने आया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट में लिखा, 'क्राइम ब्रांच को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के वियान और मुंबई के अंधेरी में जेएल स्ट्रीम ऑफिस में तलाशी के दौरान एक छिपी हुई अलमारी मिली है।' ईटाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने बताया कि शिल्पा शेट्टी इस समय चल रही जांच पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर कई आरोप लग रहे हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि मैं सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि आधी अधूरी जानकारी को लेकर किसी भी मुद्दे पर बात ना करें।

राज कुंद्रा को आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कथित तौर पर पोर्न फिल्में बनाने और कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रकाशित करने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। बिजनेसमैन की गिरफ्तारी के बाद कई अभिनेताओं और मॉडलों ने भी राज कुंद्रा को लेकर कई खुलासे किए हैं। ऐसे में मीका सिंह और राखी सावंत ने राज कुंद्रा का सपोर्ट भी किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rL4lK9
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म