Sunil Pal ने 'The Family Man' को लेकर Manoj Bajpayee को लगाई लताड़, कहा 'इतना बदतमीज और गिरा हुआ इंसान...'

Sunil Pal has called out Manoj Bajpayee over 'The Family Man' Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी ने इंडस्ट्री में सभी को सदमे में डाल दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड में इस खबर के सामने आने के बाद से सभी लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर हमला बोला है। खासतौर उन सेलेब्स पर, जो वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी टॉप पर हैं।

सुनील पाल ने 'द फैमिली मैन' के नए सीजन को लेकर मनोज बाजपेयी की खूब खिचाई की है। उनके अनुसार वेब सीरीज ने रेगुलर फैमिलीज पर बुरा असर डाला है। यहां तक ​​कि बच्चों का भी अफेयर भी दिखाया गया है। इस सीरीज में मनोज की ऑनस्क्रीन पत्नी प्रियामणि का भी एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर दिखाया गया है। सुनील के मुताबिक इस तरह के शो अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं।

सुनील पाल ने कहा, 'जो हुआ वह होना ही था, यह जरूरी था। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि बड़े लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं। वे लोग अश्लील सीन्स और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी कितने भी बड़े अभिनेता हों, मैंने इससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ इंसान कभी नहीं देखा।'

सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी पर तंज कसते हुए कहा, 'आप ऐसे शो 'द फैमिली मैन' (The Family Man) के पार्ट हैं, जिसमें पत्नी और उनकी बेटी का अफेयर दिखाया गया है। उनका बेटा भी इस सीरीज में बड़ों की तरह बर्ताव कर रहा है। क्या फैमिली इस तरह की होती है? उन्होंने अब लोगों को हैरान कर दिया है कि लोनावाला में क्या हुआ। आपके पास दिखाने के लिए क्या बचा है?'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3l1YC0X
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म