Prabhas ने अपनी ‘सीता’ Kriti Sanon को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, कहा, ‘आप Adipurush के सेट पर जो...’

Prabhas wishes Adipurush co-star Kriti Sanon birthday: बॉलीवुड फिल्म स्टार कृति सेनॉन (Kriti Sanon) आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थडे के दिन फिल्म सितारों ने ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का भी नाम शामिल हैं। फिल्म स्टार प्रभास ने एक्ट्रेस कृति सेनॉन की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सुपरस्टार प्रभास ने कृति सेनॉन को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो, कृति सेनॉन। आप जो आदिपुरुष के सेट पर लेकर (एनर्जी लेकर) आते हो वो बेशकीमती है।’ सुपरस्टार प्रभास का ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।

आदिपुरुष में प्रभास की ‘सीता’ बनेंगी कृति सेनॉन

फिल्म स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनॉन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग में बिजी हैं। तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि अदाकारा कृति सेनॉन सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में लक्ष्मण के किरदार के लिए ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम स्टार सनी सिंह को साइन किया गया है। रावण का किरदार सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है।

इन फिल्मों में बिजी हैं कृति सेनॉन

अदाकारा कृति सेनॉन की मचअवेटेड फिल्म मिमी हाल ही में नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। इसके अलावा एक्ट्रेस आदिपुरुष में जल्दी ही नजर आने वाली हैं। कृति सेनॉन के हाथ इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वो भेड़िया, गणपत और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। तो क्या आप कृति सेनॉन स्टारर इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BS3E6q
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म