Raj Kundra's Pornography case: क्राइम ब्रांच के सामने Shilpa Shetty ने पति को लेकर खोले कई राज, बोलीं 'वो पोर्न...'

Raj Kundra's Pornography case: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के जुहू आवास पर शुक्रवार शाम करीब 6 घंटे तक तलाशी लेने के बाद क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया। मिड-डे की एक रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पूछताछ में शिल्पा शेट्टी कई चीजों को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने पोर्न वीडियो के प्रोडक्शन में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। आगे बताया गया कि छापेमारी में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनके घर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हॉटशॉट पर उपलब्ध फिल्में पोर्नोग्राफी नहीं बल्कि इरोटिका हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल इसी तरह का कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कुछ हॉटशॉट पर कंटेंट ज्यादा बोल्ड है।' कथित तौर पर राज कुंद्रा ने इस तरह के वीडियो के प्रोडक्शन में शामिल होने से भी इनकार किया और उनकी पत्नी शिल्पा ने भी ऐसा ही किया। रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा ने कथित तौर पर अपने बयान में पुलिस को बताया कि लंदन में उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ने सब कुछ संभाला और उन्होंने केवल व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत की। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस राज कुंद्रा के बयान से सहमत नहीं है।

एक अधिकारी ने पोर्टल को बताया, 'हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि राज कुंद्रा इन चीजों से डील कर रहे थे। उनके साले को सिर्फ नाम के लिए लंदन स्थित कंपनी का मालिक बनाया गया था।' कथित तौर पर राज कुंद्रा के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शिल्पा को उन लोगों से सीधे तौर पर नहीं जोड़ा है। जिन्होंने कथित एडल्ट वीडियो को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का मौका देने के बहाने शूट किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में वियान इंडस्ट्रीज से बाहर होने के बारे में भी शिल्पा शेट्टी से घंटों पूछताछ की गई थी। अधिकारियों को शक था कि एक्ट्रेस लीगल चीजों में फंसने से पहले ही केनरिन लिमिटेड, हॉटशॉट और वियान इंडस्ट्रीज से बाहर हो गई थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BBHjd3
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म